ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी…….. भारत रत्न, स्वर कोकिला को भावपूर्ण श्रद्धाजंली:-ओंकार सिंह

इस खबर को सुनें

 

अम्बाला
स्वर कोकिला, भारत रत्न लताE मंगेशकर के निधन पर इनैलो कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धाजंली दी। इस अवसर पर इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार आता है।
संगीत की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली भारत रत्न स्वर कोकिला “ए मेरे वतन के लोगों” से देश प्रेम की अलख जगाने वाली सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनकी आवाज़ सदा सदा के लिए करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर रहेगी। भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी, ‘”मेरी आवाज़ ही पहचान है, याद रहे'” की गायिका के निधन से देश और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके चाहनेवालों को यह पहाड़ जैसा दुख सहने की शक्ति दे। इस अवसर पर अशोक धवन, प्राण नाथ वैद, रमेश यादव,सुभाष चंद, धर्म पल व महिंद्र कुमार नरुला उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे