UK में पढ़ रहे दो युवकों पर युवती को अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप
शहर की 28 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए लगातार ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पढ़ रहे दो युवक पिछले करीब एक साल से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं।

परेशान होकर युवती ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार ईस्ट भाटियानगर निवासी हार्दिक और उसका साथी गगन सिंह पहले से जान-पहचान में थे और अब विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों युवक युवती को बार-बार मैसेज और कॉल कर मिलने का दबाव बनाते रहे। इतना ही नहीं, उनके पास मौजूद कथित आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि लगातार आ रहे मैसेज और कॉल से वह बुरी तरह मानसिक तनाव में है। कई बार समझाने के बावजूद आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जिन मोबाइल नंबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हुआ, उनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य जुटाकर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की धमकी या ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़े तो तुरंत साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क करें।
📢 प्रस्तुति : यमुना टाइम्स
🏛 भारत की प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, रहस्यों और रोमांचक कथाओं को जानने के लिए जुड़े हमारे विशेष मंच से —
धरोहर : भारत की अमूल्य विरासत।












