जिले मे गैस की किल्लत नहीं :DC

इस खबर को सुनें

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर ( राकेश भारतीय )उपायुक्त प्रीति ने कहा कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की आपूर्ति तथा उपयोग को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को इन आवश्यक सेवाओं की बिना किसी रूकावट के आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा या व्यावसायिक स्थल पर अवैध रूप से एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के भंडारण अथवा जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। जिला में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि शहर में अनेक उपभोक्ताओं को घरेलू गैस पाइप लाइन के माध्यम से भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी समय पर उपलब्ध करवाई जाती रहेगी तथा जिला में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे