यमुनानगर में ED की दबिश, कारोबारी के घर दस्तावेज़ खंगाले

इस खबर को सुनें
यमुनानगर में ED की दबिश, कारोबारी के घर दस्तावेज़ खंगाले
यमुना टाइम्स ब्यूरो
 यमुनानगर (राकेश भारतीय ) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के यमुनानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जगाधरी क्षेत्र में एक कारोबारी से जुड़े ठिकाने पर छापेमारी की है।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार टीम ने घर के भीतर दस्तावेज़ों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिकारी अंदर रिकॉर्ड खंगालने में जुटे रहे, जबकि बाहर सुरक्षा व्यवस्था रखी गई।
फिलहाल ईडी की ओर से आधिकारिक बयान या केस का विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और जानकारी सामने आने की संभावना है।
📢 प्रस्तुति : यमुना टाइम्स
🏛 भारत की प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, रहस्यों और रोमांचक कथाओं को जानने के लिए जुड़े हमारे विशेष मंच से —
धरोहर : भारत की अमूल्य विरासत।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे