कांग्रेस ने सतीश तेजली को दी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

इस खबर को सुनें

हरियाणा कांग्रेस ने बनाई मैनिफेस्टो कमेटी, सतीश तेजली को सदस्य बनाए जाने पर खुशी की लहर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर मैनिफेस्टो कमेटी का गठन किया गया है।
इस कमेटी में श्रीमती गीता भुक्कल को चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं सदस्य के रूप में च. आफताब अहमद, बी. बी. बत्रा, जितेंद्र कुमार भारद्वाज, जसबीर मलौर, संजीव भारद्वाज, तरुण चुग, सतीश तेजली और जावीर आंतिल को शामिल किया गया है।


यमुनानगर के सतीश तेजली को कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया है कि यह कमेटी जनता के सुझाव लेकर एक प्रभावी और जनहितकारी घोषणापत्र तैयार करेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे