![](https://yamunatimes.com/wp-content/uploads/2021/06/14ynrp2-300x225.jpg)
यमुनानगर, 14 जून( सुरिंदर सूरी ) भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने चल रहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षण किया उन्होंने नगर निगम यमुनानगर व मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव चनेटी में बन रही शमशान घाट वाली सड़क व शमशान घाट के कार्य व गांव बुडिया में बन रहे नाले का निरीक्षण किया।
विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि उपरोक्त तीनों जगह जो विकास कार्य चल रहे है उनकी गति कुछ कम है, बारिश का सीजन शुरू होने वाला है,अगर काम समय पर पूरे ना हुए तो इससे आम जनता को परेशानी होगी और यह बात वो बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनके हलके की जनता को कोई परेशानी हो। उन्होंने बताया कि उपरोक्त तीनों कार्य तय सीमा में पूरे हो जाने चाहिए व विकास कार्यों में उच्च क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल होनी चाहिए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने अधिकारियों को कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा व विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नही की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता अनिल बलाचौर, भाजपा नेता अशोक चनेटी,एक्स ई एन रवि ओबरॉय, विधायक के पी ए नितीश दुआ, रोहित हरजाई व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।
ओचक निरक्षण करते विधायक घनश्याम अरोड़ा