बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरमीत बने इनेलो के जिला अध्यक्ष

इस खबर को सुनें

­

यमुना टाइम्स ब्यूरो

चंडीगढ़ (राकेश भारतीय) यमुनानगर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह को यमुनानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।इनेलो की कानून प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर ढिल्लो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके कानून प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इनेलो  द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानूनी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यमुनानगर से नियुक्त किए गए गुरमीत सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।बता दे कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह काफी लोकप्रिय है।

कानून प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची – गंगाराम ढाका को सिरसा, सुधीर गढ़वाल को फतेहाबाद, प्रदीप बाजिया को हिसार, अनिल सांगवान को भिवानी, अनिल फोगाट को दादरी, विजय सैनी को महेंद्रगढ़, सतीश यादव को रेवाड़ी,
नवीन त्यागी को गुरूग्राम, तरमीम अहमद को मेवात, सुरजन सिंह को पलवल, रामशरण रौतेला को फरीदाबाद, चांद सिंह राठी को झज्जर,

 

बालकिशन शर्मा को सोनीपत, विनोद अहलावत को रोहतक, भूपेंद्र देशवाल को जींद, जतिन मनोचा को पानीपत,

विरेंद्र पहल को करनाल, शशि वालिया को कैथल, सतबीर ढांडा को कुरूक्षेत्र, गुरमीत सिंह को यमुनानगर, अनिल कुमार राठौर को अंबाला और खलील अली को पंचकुला का जिला अध्यक्ष बनाया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे