विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नशों का समूल नाश जरूरीः योगी सूरी
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( राकेश भारतीय ) Dav मैनेजिंग कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ पूनम सूरी के मार्गदर्शन व आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी सूरी के नेतृत्व में देशव्यापी नो नशा कैंपेन के तहत नशामुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज की ओर से दशहरा ग्राउंड में 100 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि डीएसपी कवंलजीत, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर की पूर्व रजिस्ट्रार डॉ सुषमा आर्य, पार्षद विभोर पाहूूजा विशिष्ट अतिथि रहें। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसानों को दर्शाने के लिए लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
योगी सूरी ने अभियान के बारे में ऑनलाइन जानकारी देते हुए कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह अंदर से खोखला करता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप भारी सकारात्मक व सामाजिक नुकसान हो रहा है। यह एक मेडिकल, व्यक्तिगत समस्या न होकर सामाजिक व सामुहिक समस्या बन गई है, जिसका सबसे बडा शिकार युवा वर्ग हो रहा है। देश की 33 प्रतिशत युवा शक्ति जिसके बल पर राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है, नशे के दुष्परिणामों के कारण निजी, पारिवारिक सामूहिक
जिम्मेवारियों के प्रति उदासीन होती जा रही है। अनेक तरह के गैर कानूनी व अमर्यादित व्यावहार में संलिप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा के सभी डीएवी संस्थान फरवरी 2026 तक पांच बार इसी तरह के जागरूता कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहंुच बनाएगी। इस अभियान में लाखों विद्यार्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी हरियाणावसियों से इस अभियान में बढचढ कर भाग लेने व इसे प्रोत्साहन देने का आह्वान किया है।
समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता जरूरीः
योगी सूरी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के सामजिक कुरीतियों के उन्मूलन के संदेश को मूर्तरूप देने के लिए समाज में व्यापक नशाखोरी की प्रवृति व इसके प्रचलन के खिलाफ आर्य युवा समाज की ओर से सात दिसंबर को एक राष्ट्रव्यापी नो नशा नेशन अभियान की शुरूआत की है। हरियाणा में एक प्रदेश व्यापी पहल के अंतर्गत जागरूकता लहर के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को नशाखोरी की लत व इसके दुष्प्रभावों के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, अमाश तथा हेल्पिंग हैंड एनजीओ ने सहयोग दिया।















