पूर्व विधायक अर्जुन सिंह का सहारनपुर में होगा भव्य स्वागत, तैयारियों में जुटा समाज

इस खबर को सुनें
*यमुनानगर के गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता का सहारनपुर में होगा भव्य स्वागत, तैयारियों में जुटा समाज*
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर / सहारनपुर(राकेश भारतीय /शिवम शर्मा)हरियाणा की छछरौली विधानसभा से पूर्व विधायक और यमुनानगर की माटी से निकले गुर्जर समाज के वरिष्ठ एवं सामाजिक नेता *चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर* के सम्मान में आगामी *11 अक्टूबर को सहारनपुर में भव्य स्वागत समारोह* का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वागत समारोह को लेकर पूरे गुर्जर समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से लाखों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग सहारनपुर पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुर्जर समाज ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। समाज की टीम ने ढायकी, रामसहायवाला, रनडेढ़ी, बिराखेड़ी, बन्दाहेड़ी, कम्हेड़ा, सल्लारपुरा, चकवाली, जुखेड़ी, खैरासाल और राजपुरा समेत दर्जनों गांवों में पहुंचकर बुजुर्गों और युवाओं को 11 अक्टूबर के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। कई ग्रामीणों ने आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग देकर अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित की है।
इस जनसंपर्क अभियान में जिला पंचायत सदस्य सुदेश गुर्जर, राजकुमार सरपंच, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, प्रधान संजय कम्हेड़ा, गुर्जर नेता आश्रय ढायकी, विक्की पूजना, डायरेक्टर उज्जवल माजरा, किसान नेता मनजीत गुर्जर, सपा नेता अमित गुर्जर शिवपुर, चेयरमैन अतुल नंबरदार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
*कोट:*
_“11 अक्टूबर का कार्यक्रम समाज की एकता ही हमारी ताकत है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनेगा।”_ – *सरपंच राजकुमार गुर्जर समाज के पदाधिकारी*
बता दें कि चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर यमुनानगर जिले से संबंध रखते हैं और छछरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते समाज के सभी वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे