सरस्वती कला मंदिर की रामलीला का भूमि पूजन, 13 अक्टूबर से होगी शुरू

इस खबर को सुनें

सरस्वती कला मंदिर की रामलीला का भूमि पूजन, 13 अक्टूबर से होगी शुरू

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( साहिल )सरस्वती कला मंदिर द्वारा पुराना हमीदा स्थित श्री अयोध्या नगरी में आयोजित की जाने वाली भव्य रामलीला व राज तिलक का आज भूमि पूजन किया गया।

कला मंदिर के प्रधान जंगशेर सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी मोंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु श्री राम के चरित्र पर आधारित श्री रामलीला का मंचन सरस्वती कला मंदिर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि *रामलीला का मंचन 13 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार से 19 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार तक प्रतिदिन सायं 7.00 बजे से* होगा। *विजय दशमी व शांति पाठ 20 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को और राज तिलक व राम भरत मिलाप 21 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार रात्रि 7.00 बजे होगा। स्थान श्री अयोध्या नगरी (हमीदा), यमुनानगर रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार राज तिलक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा यमुनानगर श्री राजेश सपरा होंगे।

इस अवसर पर यह लोग उपस्थित थे:प्रधान जंगशेर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी मोंगा व राकेश भारतीय , मुख्य संरक्षक नवनीत शर्मा (नीतू पंडित), संरक्षक नरेश कालड़ा व इन्द्रजीत मोंगा, उपप्रधान रिंकू शर्मा ट्रांसपोर्टर, नवीन गौतम, अप्पू शर्मा, गुलशन मेंहदीरत्ता, संदीप गोयल व सुरेन्द्र मदान, महासचिव पुनीत शाह व योगेश चौधरी, सचिव अनिल दुट्टी, मन्नू धीमान, लक्की नथला, कमल सैनी, सचिव अशपाल सिंह रावत, दीक्षित सालवन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दत्ता, सह-कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख कोच (रघुवीर), प्रचार सचिव जय कुमार, सलाहकार जयदीप सैनी, प्रचार सचिव कमल थापा (रोमी), भंडारा प्रबंधक पिंटू रंधावा , दीपक पासवान, रोहित कश्यप, शोभा यात्रा प्रबंधक ललित कालड़ा, मितलेश, संदीप अग्रवाल, सुमित मेंहदीरत्ता व रोहित गिल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे