दुबई-बुल्गारिया का सपना दिखाकर 10.93 लाख की ठगी*
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर( राकेश भारतीय )विदेश भेजने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। भंभौली निवासी किरणपाल के दो बेटे अमित और मंदीप विदेश जाना चाहते थे। सितंबर 2024 में भारती राणा नाम की महिला से 18 लाख में बात हुई, फिर उसने जालंधर के नंदनपुर निवासी *अमिताभ बच्चन उर्फ अमित* से मिलवाया।
21 मई 2025 को आरोपी घर आया और दुबई व बुल्गारिया भेजने के नाम पर 13.50 लाख में सौदा पक्का कर लिया। अलग-अलग किस्तों में *10 लाख 93 हजार* ले लिए। मंदीप को फर्जी जॉब लेटर और टिकट थमा दिया, अमित को जालंधर बस स्टैंड पर बुलाकर गायब हो गया। फोन भी बंद कर लिया। थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













