SDM पर हमला महज हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश – Creta करती थी डंपर की रेकी!

इस खबर को सुनें

*यमुना टाइम्स की एक्सक्लूसिव पड़ताल : साढ़ौरा में SDM पर हमला महज हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश – Creta करती थी डंपर की रेकी!

*यमुनानगर (यमुना टाइम्स ब्यूरो) |* साढ़ौरा में व्यासपुर के SDM डॉ. कुलदीप सिंह को डंपर से कुचलने का मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं। यमुना टाइम्स की पड़ताल में सामने आया है कि यह खनन माफिया का नया और खतरनाक पैटर्न है।

 

*क्या है नया पैटर्न?*
यमुना बेल्ट में अब अवैध खनन के डंपर अकेले नहीं चलते। उनके आगे-पीछे एक लग्जरी कार चलती है, जिसका काम नाके की रेकी करना और पुलिस को देखकर डंपर को भगाना होता है। साढ़ौरा वाली घटना में बिल्कुल यही हुआ।

*यमुना टाइम्स का सवाल:* क्या यमुनानगर पुलिस इस सफेद Creta और डंपर गैंग का पर्दाफाश कर पाएगी, या फिर ये मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

*— पूरी घटना क्या थी —*

दरअसल, घटना 31 अक्टूबर सुबह 6:15 बजे की है। SDM डॉ. कुलदीप सिंह साढ़ौरा PWD रेस्ट हाउस में ‘Run For Unity’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। PWD रेस्ट हाउस के पास उन्हें गटका पत्थर से भरा एक डंपर आता दिखा, जिसकी नंबर प्लेट भी धुंधली थी।

SDM को शक हुआ कि यह अवैध खनन का माल है, तो उन्होंने डंपर को हाथ देकर रोकने का इशारा किया। आरोप है कि ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में सीधे SDM की तरफ डंपर चढ़ा दिया। SDM ने एक तरफ कूदकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

SDM ने अपनी शिकायत में लिखा है – “ड्राइवर की नियत साफ थी, मुझे कुचलने का प्रयास किया गया। ये इनका Modus Operandi है।”

जब SDM ने डंपर का पीछा किया तो आगे चल रही सफेद Hyundai Creta ने जानबूझकर सरकारी गाड़ी के आगे Zig-Zag चलाकर, अचानक ब्रेक मारकर रास्ता रोक दिया और डंपर को मुलाना की तरफ भगा दिया। बाद में Creta चालक भी फरार हो गया।

SDM ने पूरी वारदात अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली है, जो अब अहम सबूत है।

साढ़ौरा थाना पुलिस ने SDM की शिकायत पर डंपर और Creta चालकों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं – सरकारी काम में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और साजिश रचने के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं।

*रिपोर्ट: यमुना टाइम्स टीम, साढ़ौरा

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे