“अंबाला में 5 कुर्सियों का राज, शाह के लंच में किसका पत्ता कटा, किसका बढ़ा कद?”

इस खबर को सुनें

अंबाला में अमित शाह का ‘सीक्रेट लंच’ – 5 कुर्सियों वाली टेबल ने हरियाणा में बदल दिए सियासी समीकरण!

यमुना टाइम्स ब्यूरो
*चंडीगढ़/अंबाला:(राकेश भारतीय )* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे का सबसे बड़ा सियासी शो तो 1857 का शहीदी स्मारक था, लेकिन असली चर्चा अब उसके बाद हुए एक गुप्त लंच की हो रही है। एयरफोर्स स्टेशन पर हुए इस लंच ने हरियाणा की सियासत में हलचल तेज कर दी है।

शहीदी स्मारक के भव्य लोकार्पण के बाद प्रोटोकॉल के तहत कई नेता मौजूद थे, लेकिन जब लंच का वक्त आया तो टेबल पर सिर्फ 5 नाम थे। और यही 5 नाम अब हरियाणा की सत्ता और संगठन की नई तस्वीर बता रहे हैं।

*कौन-कौन था अमित शाह के साथ सीक्रेट टेबल पर?*

यमुना टाइम्स को मिली पक्की जानकारी के मुताबिक, अमित शाह के साथ इस क्लोज डोर लंच में सिर्फ 5 नेता मौजूद थे –

1. *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*
2. *केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर*
3. *हरियाणा भाजपा प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी*
4. *विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण*
5. *वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज*

*सिर्फ लंच नहीं, 2029 का रोडमैप!*

सियासी जानकार इसे सिर्फ औपचारिक लंच मानने को तैयार नहीं हैं। चर्चा है कि बंद कमरे में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, नाराज चल रहे नेताओं की भूमिका और आने वाले संगठनात्मक फेरबदल पर लंबी बात हुई है।

खास बात ये है कि इस लिस्ट में सरकार (सैनी, विज), संगठन (स्मृति ईरानी), केंद्र (खट्टर) और विधानसभा (कल्याण) – चारों पिलर को साधा गया है। अनिल विज की मौजूदगी को सबसे ज्यादा अहम माना जा रहा है, जो लंबे समय से अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।

अंबाला की इस 5 कुर्सियों वाली टेबल ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में अब फैसले सामूहिक नहीं, बल्कि चुनिंदा कोर टीम से ही होंगे।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे