मेयर सख्त, JE पंकज शर्मा सस्पेंड*
*अफसर-कर्मचारी संभल जाएं, जनहित कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई: सुमन बहमनी*
नगर निगम सदन में पार्षदों की नाराजगी के बाद मेयर सुमन बहमनी की सिफारिश पर कनिष्ठ अभियंता *पंकज शर्मा* को निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त महाबीर प्रसाद ने आदेश जारी किए।
पार्षदों ने प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य कामों में ढील का मुद्दा उठाया था। सदन में JE का पक्ष भी सुना गया, लेकिन जांच के बाद निलंबन तय हुआ। अब सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल की टीम पिछले 6 महीने के कामों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार करेगी।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा – निगम का हर अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है। जनहित के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
–













