हरियाणा के तमाम बड़े शहरों के साथ-साथ यमुनानगर में भी बिक रहा है ‘मौत वाला धुआं’?
Comfort समेत 4 ब्रांड की मच्छर अगरबत्तियों पर देशभर में बैन, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोडक्ट
यूपी-महाराष्ट्र में छापेमारी, 69 लाख का स्टॉक जब्त: Meperfluthrin केमिकल से फेफड़ों और नर्वस सिस्टम पर खतरा
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर(राकेश भारतीय )मच्छर भगाने के नाम पर घर-घर में जलाई जा रही सस्ती अगरबत्तियां अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। जिस Comfort, Sweet Night और Dinosaur ब्रांड की अगरबत्तियों पर यूपी के सीतापुर, लहरपुर, बिसवां में कार्रवाई दिखाई गई है, वही ब्रांड हरियाणा के तमाम बड़े शहरों के साथ-साथ यमुनानगर के किराना और जनरल स्टोर पर भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
केंद्र सरकार की एजेंसी CIBRC और HICA (Home Insect Control Association) ने साफ किया है कि इन अगरबत्तियों में Meperfluthrin और Dimefluthrin नाम के कीटनाशक का इस्तेमाल हो रहा है, जो भारत में अगरबत्ती में जलाने के लिए अप्रूव ही नहीं हैं।
क्यों है खतरनाक?
1. ये अगरबत्ती जलने पर जहरीला धुआं सीधे फेफड़ों में जाता है
2. सिर दर्द, घुटन, अस्थमा और बच्चों में सांस की बीमारी का खतरा 90% तक बढ़ जाता है
3. इसे बनाने वाली M/s Dhoop Chhav Company के पास CIBRC का CIR नंबर तक नहीं है
देश में क्या एक्शन हुआ?
– मुंबई में रेड के दौरान Comfort के कई बॉक्स जब्त
– आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में Sleepwell का 69 लाख रुपये का स्टॉक जब्त
– महाराष्ट्र सरकार ने सभी जिलों में Insecticide Inspectors को रेड मारने के आदेश दिए हैं
यमुनानगर के दुकानदारों के लिए चेतावनी:
Insecticide Act, 1968 और Rules 1971 के तहत बिना रजिस्ट्रेशन वाली अगरबत्ती बेचना और स्टोर करना अपराध है, जिसमें हथकड़ी तक लग सकती है।
आम जनता कैसे पहचाने असली-नकली?
पैकेट पलट कर पीछे देखिए:
– *CIR नंबर* लिखा है क्या? जैसे CIR-XXXXX/XXXX। अगर नहीं है तो 100% नकली है।
– Manufacturer का पूरा पता और Expiry डेट है क्या?
– DANGER / खतरा का निशान है क्या?
– सरकार ने दिसंबर 2025 में नया नियम IS 19412:2025 भी लागू किया है, जिसमें Alethrin जैसे केमिकल पर पूरी तरह बैन है।














