क्रेन सर्विस के दफ्तर में अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इस खबर को सुनें

क्रेन सर्विस के दफ्तर में अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर( राकेश भारतीय ) शहर के जगाधरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दहशत का मंजर देखने को मिला। खिजराबाद चौक के पास स्थित पीयूष क्रेन सर्विस के कार्यालय में बाइक सवार दो बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

हमले में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय रिजवान निवासी घंटा घर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा युवक मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

फिरौती की चिट्ठी के बाद वारदात

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात से पहले क्रेन सर्विस संचालक को 50 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची भी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और ऑफिस में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले भी संचालक को धमकी दी थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एसपी अस्पताल पहुंचे, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं पुलिस की FSL और CIA की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे