PG संचालक को घर में घुसकर गोली मारी

इस खबर को सुनें

गुरुग्राम में PG संचालक को घर में घुसकर गोली मारी
साइबर सिटी में बेखौफ हमलावर ने वारदात को दिया अंजाम
गुरुग्राम के सेक्टर-14 में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में घुसकर एक PG संचालक को गोली मार दी गई। हमलावर ने बेहद नजदीक से उसके सिर पर फायर किया।


गोली लगते ही PG संचालक जमीन पर गिर पड़ा। घायल की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। परिजन गंभीर हालत में उसे कल्याणी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घर में घुसकर गोली मारने की इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
🔴 पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हमलावर कौन था और PG संचालक को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह रही।
यमुना टाइम्स ब्यूरो
गुरुग्राम

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे