हरियाणा निवासी राजस्थान के पूर्व BJP विधायक की पीट-पीटकर हत्या

इस खबर को सुनें

 

क्रेशर विवाद में खूनी संघर्ष – हरियाणा निवासी राजस्थान के पूर्व BJP विधायक की पीट-पीटकर हत्या

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर / भरतपुर

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी और राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भयाना की राजस्थान के भरतपुर जिले में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अतर सिंह रविवार शाम को भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर प्लांट पर गए थे। बताया जा रहा है कि यह क्रेशर पिछले एक साल से बंद था और इसे चालू करने को लेकर ग्रामीणों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान 70 से 80 लोगों की भीड़ ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया।

 

हमले में पूर्व विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ देर रात 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से धमकियां मिल रही थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे