RSS प्रचारक पिटाई मामला: नरैना थाने पर आज आएगी जांच रिपोर्ट

इस खबर को सुनें
RSS प्रचारक पिटाई मामला: नरैना थाने पर आज आएगी जांच रिपोर्ट
 NHRC ने मुख्य सचिव-DGP को भेजा नोटिस, पीड़ित अब भी ICU में
डिजिटल डेस्क,यमुना टाइम्स
 चंडीगढ़/ जयपुर: जयपुर ग्रामीण के नरैना थाने में RSS सांभर जिला प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ हिरासत में हुई बर्बर पिटाई के मामले में आज बड़ा दिन है। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने जयपुर रेंज IG को आज 16 अक्टूबर दोपहर तक तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। आयोग ने इस घटना को “मानवीय मूल्यों के विपरीत और विधि के शासन पर आघात” बताया है।
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले को गंभीर मानते हुए राजस्थान के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में पूरी ATR, थाने की CCTV फुटेज, पुलिस रिकॉर्ड और मेडिकल दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा है। NHRC ने कहा है कि हिरासत में कपड़े उतरवाना, पीटना और बेइज्जत करना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।
अब तक क्या हुआ?
घटना 10 अक्टूबर रात 10 बजे की है। आरोप है कि नरैना पुलिस ने कृष्ण अवतार को बिना कारण थाने लाकर कपड़े उतरवाए, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और कहा – “संघ ने देश को बर्बाद कर दिया है, आज इसकी प्रचारकी उतार दो।” पिटाई से वह बेहोश हो गए। पहले CHC और फिर SMS अस्पताल जयपुर रेफर किया गया, जहां वह अब भी Medical ICU में भर्ती हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कई जगह फ्रैक्चर भी आए हैं।
विरोध में RSS कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 6 घंटे तक थाने का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद SP जयपुर ग्रामीण ने थानाधिकारी उमराव सिंह, ASI ओमकार सिंह सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कल 15 अक्टूबर को भाजपा विधायक कालीचरण सराफ और डिप्टी सीएम दिया कुमारी SMS अस्पताल पहुंचे। सराफ ने मांग की कि केवल सस्पेंड नहीं, बल्कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे