फलौर स्टेशन से लापता हुआ यमुनानगर का सुमित, बड़े भाई मोनू ने रोते हुए कहा – “भाई के बिना घर सूना हो गया है”
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय)
लुधियाना के फलौर स्टेशन से 30 वर्षीय युवक सुमित के लापता होने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 1 अगस्त से लापता सुमित का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
सुमित के बड़े भाई मोनू ने रोते हुए बताया कि भाई के घर वापस न आने से पूरा परिवार परेशान है। घर में हर वक्त मायूसी छाई हुई है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मोनू ने बताया कि सुमित को आखिरी बार फलौर स्टेशन, लुधियाना पर देखा गया था, उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
परिवार ने हर संभावित जगह पर तलाश कर ली है, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आखिर में 14 सितंबर को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिवार ने हाथ जोड़कर आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को सुमित के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें। सुमित की उम्र 30 साल, हाइट 5 फुट 6 इंच है और आखिरी बार लाल शर्ट पहने हुए था।











