हरियाणा में खाप पंचायतों ने सभा में हुक्के पर किया बैन
यमुना टाइम्स ब्यूरो
चंडीगढ़ (राकेश भारतीय )हरियाणा में खाप पंचायतों ने अब हुक्के पर बैन लगा दिया है। रोहतक के महम चौबीसी चबूतरे पर चल रही पंचायत में किसी भी सभा में हुक्का लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और गन कल्चर पर भी रोक लगाने की मांग की।

पंचायत की शुरुआत 8 साल की बच्ची अवनि ने की। कहा- समाज से इस गंद और गन कल्चर को हटाना ही होगा। पंचायत में उत्तर भारत की कई खापों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा ने पंचायत में जाट आंदोलन मामले में भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा के पिता का परिचय कराया। इस दौरान वे भरी पंचायत में हाथ जोड़े खड़े रहे।
पंचायत में देव सिंह देवा, रमकेश जीवनपुरिया समेत कई कलाकार पहुंचे हैं। सपना चौधरी के पति वीर साहू भी पंचायत में पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने प्रांगण में कुछ बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बता दें कि सपना चौधरी को जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर गालियां दी थीं। सपना चौधरी, प्रिया रेवाड़ी को अश्लील कंटेंट फैलाने वालों की मुखिया कहा था। खाप प्रधान के अनुसार, हुड्डा की मुहिम पर ही खाप इकट्ठा हो रही हैं।








