जिला बार एसोसिएशन जगाधरी-यमुनानगर के चुनाव परिणाम घोषित, दिनेश चौहान बने प्रधान
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय )जिला बार एसोसिएशन जगाधरी (यमुनानगर) के वर्ष 2026-2027 के चुनावों के नतीजे आज दिनांक 11-09-2026 को घोषित कर दिए गए। कुल 1763 वोटों में से 1651 वोट पोल हुए। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमेल सिंह मानपुर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विक्रम प्रताप ने परिणामों की घोषणा की।
कौन-कौन जीता –
1. प्रधान पद:एडवोकेट दिनेश चौहान ने 1100 वोट लेकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार राठौर (542 वोट) को 558 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
2. उप-प्रधान पद: एडवोकेट धरमवीर राठी ने 808 वोट लेकर जीत दर्ज की। जसबीर सिंह राणा को 641 वोट और राकेश कुमार बरवाल को 172 वोट मिले। जीत का अंतर 167 वोट रहा।
3. उप-प्रधान (महिला) पद: एडवोकेट गरिमा सिंह खुराना ने 955 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 523 वोटों के अंतर से हराया। काजल ढांडा को 252 और रजनीश बाला को 432 वोट मिले।
4. महासचिव पद:एडवोकेट पंकज शर्मा ने 1047 वोट लेकर जीत हासिल की। नितेश बंसल को 579 वोट मिले। जीत का अंतर 468 वोट रहा।
5. संयुक्त सचिव (महिला आरक्षित) पद:एडवोकेट सीमा कंबोज ने 838 वोट लेकर जीत दर्ज की। लक्समी रानी को 587 और शिवानी नगपाल को 210 वोट मिले। जीत का अंतर 251 वोट रहा।
6. कोषाध्यक्ष पद: एडवोकेट सुमित मणि ने 872 वोट लेकर जीत हासिल की। शाही शर्मा को 660 और पूजा रानी को 103 वोट मिले। जीत का अंतर 212 वोट रहा।
चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
*यमुना टाइम्स – जो सही खबर वही*












