FACT CHECK सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का फैक्ट चेक किया गया तो यमुना टाइम्स ने इस खबर को सही पाया है! आप भी पड़े पूरा समाचार
यमुना टाइम्स ब्यूरो
अंबाला (मुलाना) :दो पुलिसकर्मियों पर वकील के साथ बदसलूकी का मामला — CCTV से खुला सच, FIR दर्ज
अंबाला के मुलाना थाना में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों पर स्थानीय वकील के साथ अभद्र व्यवहार और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगते ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप के अनुसार, अधिवक्ता रितेश को घरेलू झगड़े के सिलसिले में थाना बुलाया गया था। शिकायत में कहा गया है कि थाना परिसर में पुलिस ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जूते चाटवाए, निर्वस्त्र कर पंखा चलवाया और उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्द भी बोले और वकील तथा परिवार के सदस्यों के साथ प्रताड़ना की।
घटना की जांच के लिए थाने की CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें यह कृत्य स्पष्ट रूप से दिखाई देने की बात कही गई है। इस पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। इसके अलावा अन्य संलिप्त मुलाजिमों की भी जांच की जा रही है।
अंबाला बार एसोसिएशन ने भी इस घटना पर अधिकारीयों से संज्ञान लेने की मांग उठाई और गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है।
जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।













