पंचकूला :हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति की पत्थर मार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव अभयपुर निवासी जगरूप के रूप में हुई है। उसकी हत्या करके शव को कूड़े के ढ़ेर में छिपाया गया था। पुलिस ने मर्डर के इस केस में उसके साढू को गिरफ्तार किया है। वह इसके पास नौकरी करता था। जगरूप की पत्नी के साथ पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचा था।
हत्या में उसका नाम आने पर सभी परिजन स्तब्ध हैं।
बताया गया है कि अभयपुर गांव निवासी जगरूप इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसी फैक्ट्री में रामचंद्र ठेकेदार था। रामचंद्र के पास जगरूप नौकरी करता था। रामचंद्र मृतक का रिश्ते में साढू लगता है। 20 दिसंबर की रात दोनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद रामचंद्र ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पत्थर से वार कर जगरूप की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को अमार्टेक चौक के पास सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर (कबाड़) के नीचे छुपा दिया।