नागरिक अस्पताल अंबाला शहर के ब्लड बैंक में एकम् न्यास (रजि.) संस्था द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्त की कमी को देखते हुए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी रक्तदानियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियासंस्था के उपप्रधान श्री मोहित धीमान जी ने बताया कि ब्लड बैंक के अनुरोध पर व डॉक्टर ज्योति शर्मा जी के आह्वान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्त की कमी होने के कारण किसी व्यक्ति की जान ना जाए और किसी के घर का चिराग रोशन हो इसलिए उन्होंने अन्य रक्तदानियों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।











