नोट यह कॉलम केवल हास्य, व्यंग्य और व्यवस्था पर कटाक्ष के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी व्यक्ति, विभाग या अधिकारी को ठेस पहुँचाना उद्देश्य नहीं है। कृपया इसे मनोरंजन और सामाजिक दृष्टिकोण के रूप में ही लें।
— यमुना टाइम्स
— यमुना टाइम्स
🔴 खबर 1: मां-बेटे के रिश्ते पर खून का दाग
यमुनानगर में बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में सनसनी
🛠️ खबर की मरम्मत:
जिस रिश्ते को भगवान से भी ऊपर माना गया,
वही रिश्ता आज पुलिस फाइल बन गया।
सवाल ये नहीं कि हत्या क्यों हुई,
सवाल ये है कि
संवेदनाएं पहले मरीं या इंसान?
🔴 खबर 2:
अवैध खनन पर गिरी गाज, 17 स्टोन क्रशरों की बिजली कटी
🛠️ खबर की मरम्मत:
वाह प्रशासन!
बिजली कटी है, हौसले नहीं।
कल तक जो मशीनें रात में गरजती थीं,
आज अंधेरे में “समाधान” ढूंढ रही हैं।
देखना ये है कि
अंधेरा कितने दिन टिकेगा।
🔴 खबर 3:
यूरिया पर सख्त निगरानी, दुरुपयोग में कमी का दावा
🛠️ खबर की मरम्मत:
कागज कहता है – सब ठीक है।
किसान कहता है – अब भी लाइन में हैं।
और कालाबाजारी?
वो मुस्कुरा कर बोली —
“निगरानी कैमरे ऊपर लगे हैं,
हम नीचे काम करते हैं।”
🔴 खबर 4:
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
🛠️ खबर की मरम्मत:
नारे तेज थे,
पोस्टर रंगीन थे,
लेकिन जवाब?
वो हमेशा की तरह
“जांच चल रही है” में अटका मिला।
सुरक्षा आज भी वादों के सहारे है।
🔴 खबर 5:
राजनीति गरमाई, आरोपों का दौर तेज
🛠️ खबर की मरम्मत:
मुद्दे कहीं गुम हो गए,
बयान एक-दूसरे के पीछे दौड़ रहे हैं।
नेता बोले —
“जनता हमारे साथ है”
और जनता सोच रही है —
“कौन सी वाली?”
🔴 खबर 6:
रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की घोषणा, यात्री इंतज़ार में
🛠️ खबर की मरम्मत:
घोषणाएं दौड़ती ट्रेन जैसी,
काम पैदल चलता हुआ।
यात्री रोज़ पूछते हैं —
“कब?”
और जवाब मिलता है —
“बहुत जल्द।”
🔴 खबर 7:
सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो, नया बवाल
🛠️ खबर की मरम्मत:
देश में नए मुद्दे नहीं,
इसलिए पुराने वीडियो काम आ रहे हैं।
लोग हँस रहे हैं,
शेयर कर रहे हैं,
और असली समस्याएं
फिर से रील के बाहर रह गईं।
यमुनानगर में
खबरें रोज़ बदलती हैं, यमुना टाइम्स पर मरम्मत हर सप्ताह होती है,
लेकिन सिस्टम…
अभी वर्कशॉप में ही खड़ा है।
यमुना टाइम्स
हम खबर दिखाते ही नहीं, मरम्मत भी करते हैं…










