भारत के बाद अमेरिका के सामने फेल हुए चीनी रडार

इस खबर को सुनें

काराकस: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। सवाल उठने लगे कि क्या वेनेजुएला इतना कमजोर देश है कि कोई दूसरा देश उसके ऊपर हमला कर राष्ट्रपति को अगवा कर सके। इस बीच खुलासा हुआ है कि वेनेजुएला को चीनी रडार और एयर डिफेंस सिस्टमों ने धोखा दिया है। वेनेजुएला अपनी

हवाई सीमा की रक्षा के लिए चीन के उस रडार सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था, जिसकी तुलना अमेरिकी एजिस से की जाती है। यह दूसरा मौका है, जब चीनी एयर डिफेंस फेल हुआ है। इससे पहले मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भारत के हमलों से पाकिस्तान को बचाने में नाकाम साबित हुए थे। भारत ने पाकिस्तान में तैनात कई चीनी रडार साइटों और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट किया था।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे