यमुना टाइम्स ब्यूरो
फरीदाबाद :श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आ रही ट्रेन में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। यह महिला की समय से पहले डिलीवरी थी क्योंकि महिला केवल 8 माह की गर्भवती थी।
इसके बाद भी ट्रेन में मौजूद दूसरी महिलाओं ने गर्भवती को पीड़ा देखकर सीट पर पर्दा लगाया और खुद ही उसकी डिलीवरी करवा दी बाद में रेलवे विभाग को सूचना देकर ट्रेन स्टेशन पर रूकवाई गई और महिला व उसकी बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।
महिला का नाम अभिलाषा है , वह अपने पति जवाहरलाल के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. यह दंपति मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के गांव सिटोली का रहने वाला है।












