थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों का उत्साहवर्धन किया

इस खबर को सुनें

 

 

 

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर ( राकेश भारतीय) हेल्पिंग हैंड ग्रुप यमुनानगर संस्था द्वारा यमुनानगर के सिविल अस्पताल मे थैलीसीमिया से ग्रस्त बच्चो के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उनके प्रोत्साहन हेतु उपहार एवम जरूरत की वस्तुएं वितरित की गई।

हेल्पिंग हैंड ग्रुप संस्था द्वारा लंबे समय से थेलेसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए काम किया जा रहा है इसी के चलते आज भाजपा नेत्री श्रीमती नमिता शर्मा प्रदेश मीडिया इंचार्ज, भाजपा महिला मोर्चा (हरियाणा) को कार्यकर्म मे आमंत्रित किया गया जहां बच्चो वा उनके अभिभावकों से उन्होने मुलाकात की और बच्चो को उपहार वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल के थैलीसीमिया वार्ड का निरीक्षण करते हुए अच्छी एवम बेहतरीन व्यवस्था के लिए डॉक्टर निशा जी की प्रशंसा करते हुए उनके सरहानीय कार्यों के लिए बधाई दी।

 

उन्होंने वार्ड से संबंधित विषयो पर अस्पताल कर्मचारियों से भी चर्चा की। नमिता शर्मा ने बताया की भाजपा सरकार द्वारा इस बीमारी से ग्रस्त बच्चो के लिए मुफ्त ब्लड, फिल्टर किट्स, दवाईयों के साथ बच्चो को अपने इलाज के लिए अस्पताल लाने लेजाने के लिए मुफ्त बस पास ही उपलब्ध करवाया जाता है ताकि उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक परेशानी न हो और भविष्य मे इनके आर्थिक सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने पेंशन लगाने की भी घोषणा की है।

 

इस मौके पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप यमुनानगर संस्था के सचिव डॉक्टर नरेंद्र साही जी व डॉक्टर निशा जी (जिला ब्लड बैंक इंचार्ज) संबंधित डॉक्टर एवम अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। नमिता शर्मा जी ने संस्था वा अस्पताल कर्मचारियों का धन्यवाद करते भविष्य मे भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
फोटो थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों का उत्साहवर्धन करती भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रांतीय प्रवक्ता नमिता शर्मा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे