मंच पर ही हो गई “छुट्टी”! मंत्री जी ने जिला अध्यक्ष को बोल दिया “पूर्व अध्यक्ष”, सपरा बोले – “राणा जी, अभी मैं काम कर रहा हूं!” फिर मंच पर लगे ठहाके!
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर( राकेश भारतीय )
यमुनानगर की सियासत में एक बार फिर मंत्री जी की जुबान फिसली है, और इस बार निशाने पर आ गए भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा! मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सब मौजूद थे, और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने माइक से ऐसा बोल दिया कि पूरा पंडाल हंस पड़ा और सपरा जी को हाथ जोड़कर खड़ा होना पड़ा! मामला तब का है जब छठ पर्व में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री यमुनानगर आए थे और वह जगाधरी में एक उद्घाटन समारोह में थे
दरअसल, मंच पर कार्यक्रम चल रहा था। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोल रहे थे। बोलते-बोलते उन्होंने राजेश सपरा को “पूर्व अध्यक्ष”बोल दिया!
बस, फिर क्या था। मंच पर सन्नाटा और फिर ठहाके!
राजेश सपरा ने हाथ जोड़कर मंच पर खड़े होते हुए कहा – “राणा जी, अभी मैं काम कर रहा हूं!” श्याम सिंह राणा ने अपने भाषण में कहा था कि राजेश सपरा ने अपने कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया कब राजेश सपरा ने हाथ जोड़कर कहा था कि मैं अभी भी कर रहा हूं और जनता में से आवाज आई – “लो कर दिया काम सपरा जी का… सपरा जी तो गए…*
अब यमुनानगर के राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा यही है -क्या सच में भाजपा के जिला अध्यक्ष की छुट्टी होने जा रही है? क्या कहीं बड़े स्तर पर जिला अध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही है, जो मंत्री जी के दिमाग में रह गई और मंच पर जुबान पर आ गई? क्या राजेश सपरा सचमुच इस पद से जाने वाले हैं? या फिर ये वही पुराना पैटर्न है? पहले मंत्री जी की जुबान फिसली, फिर उसे संभालने के लिए “स्लिप ऑफ टंग” का नाम दे दिया गया, और डीसी प्रीति के नाम के साथ दूसरा सरनेम जोड़ दिया गया। क्या इस बार भी बात को संभालने के लिए स्लिप ऑफ टंग का बहाना बनाया जाएगा?
अब जरा राजेश सपरा को भी जान लीजिए। राजेश सपरा के मिलन सारिता कर्तव्य निष्ठा और मेहनत का ही फल है की तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है यह भी बता दें कि ये कोई कल के नेता नहीं हैं। बूथ कार्यकर्ता से शुरू करके जिला अध्यक्ष तक पहुंचे हैं।
2 मई 1972 को जन्मे राजेश सपरा का परिवार शुरू से ही जनसंघ का समर्थक रहा है। 2002 में घनश्याम दास अरोड़ा के चुनाव से वो पूरी तरह सक्रिय राजनीति में आए। 2006 से 2009 तक विधानसभा के मीडिया प्रभारी, 2009 से 2012 तक मंडल महामंत्री, 2012 से 2015 तक जिला मीडिया प्रभारी, 2016 में जिला महामंत्री और 2019 में जब रतन लाल कटारिया केंद्रीय राज्य मंत्री बने, तो सपरा जी उनके निजी सचिव बने और इसी निष्ठा के दम पर उन्हें मार्च 2025 में तीसरी बार यमुनानगर भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
तो सवाल ये है – तीसरी बार बने अध्यक्ष को मंच पर “पूर्व अध्यक्ष” क्यों बोल दिया गया? क्या ये सिर्फ जुबान का फिसलना था, या आने वाले बदलाव का संकेत?
यमुनानगर की जनता अब यही पूछ रही है – क्या सपरा जी रहेंगे, या जाएंगे?













