यमुनानगर में देर रात लग्ज़री कार हादसे से मचा हड़कंप

इस खबर को सुनें

बड़े घराने के लाडले पर तेज गति से कार चलने का आरोप

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय)
यमुनानगर में देर रात एक लग्ज़री Porsche कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर कार में एक बड़े उद्योगपति के बेटे के सवार होने सहित कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे