मुख्यमंत्री के OSD बने भोपाल खदरी

इस खबर को सुनें

मुख्यमंत्री के OSD बने भोपाल खदरी , यमुनानगर में खुशी की लहर
यमुना टाइम्स ब्यूरो
चंडीगढ़ (राकेश भारतीय)यमुनानगर के भोपाल खदरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी नियुक्त किए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे यमुनानगर के लिए गौरव का विषय बताया।

यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर,भाजपा जिला अध्यक्ष सपरा, यमुनानगर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, मोदी रतन सतपाल सिंह रोजी, युवा नेता नितिन कपूर तथा पार्षद सुरेंद्र शर्मा ने भोपाल खत्री को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भोपाल खत्री अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे