पूजा सामग्री प्रवाहित करने गया युवक डूबा

इस खबर को सुनें

पूजा सामग्री प्रवाहित करने गया युवक डूबा

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (अश्वनी मोंगा) यमुनानगर के पुराना हमीदा हेड पर पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए हमीदा का एक युवक यमुना में डूब गया। खबर पाते ही पुराना हमीदा से बड़ी संख्या में लोग हेड पर जमा हो गए।


जानकारी के अनुसार पुराना हमीदा के प्रतिष्ठित छाबड़ा परिवार का 24 वर्षीय युवक पंकज छाबड़ा ट्रेडिंग का काम करता था तथा आज पितृ अमावस्या पर घर में पड़ी पूजा सामग्री आदि का विसर्जन करने के लिए यमुना हेड पर गया था । पावं फिसलने से वह पानी में डूब गया। यमुना का तेज बहाव उसे बहा कर ले गया उसने हाथ पांव मारे तथा हाथ उठाकर बचाओ बचाओ कहते हुए मदद के लिए आवाज भी लगाई। समाचार लिखे जाने तक हेड पर पुराना हमीदा के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। कुछ युवक यमुना नदी में भी पंकज को ढूंढ रहे थे। छाबडा परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा लोग उन्हें हौसला रखने को कह रहे थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे