भूकंप से दहली धरती, हरियाणा दिल्ली में घरों से निकले लोग

इस खबर को सुनें

भूकंप कहते झक्कों से डेला लोग

नेशनल डेस्क
यमुना टाइम्स। हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली-NCR, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों मैं भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई, जिसकी पुष्टि संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने है। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में 9 लोगों की मौत की खबर है।

 


भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा।अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।
भारत के दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। जबकि पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर और लाहौर में कंपन दर्ज की गई। भूकंप के झटको से लोगों में हड़कंप मच गया, कई लोग तो डर के मारे घरों से बाहर तक निकल गए।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे