बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने आएंगे रणदीप सुरजेवाला:तेजली
यमुना टाइम्स ब्यूरो यमुनानगर (राकेश भारतीय) प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से यमुनानगर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है जिसके चलते कांग्रेस में गहरी चिंता है। यमुनानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सोमवार को यमुनानगर आएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश तेलली ने बताया कि 8 सितंबर को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला यमुनानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि यमुनानगर के साथ-साथ वह यमुनानगर जिले के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।
सतीश तेजली ने कहा कि यमुनानगर पिछले 10 वर्षों से बाढ़ का दंश झेल रहा है क्योंकि यमुनानगर के लिए सरकार के पास न नियत है न नीति। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के नाम पर सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारी हर बार बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन उनके दावे बरसातों में तार तार हो जाते हैं। बाढ़ प्रबंधन के नाम पर प्रदेश में बड़ा घोटाला किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए।
पत्रकारों से भी होंगे रूबरू
यमुनानगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आ रहे रणदीप सुरजेवाला दोपहर 4:00 बजे गांव तेजली में सतीश तेजली के निवास पर पत्रकारों से रूबरू होंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
1. D.P.S. School, Toll Plaza गांव भंभौली – दोपहर 11:30 बजे
2. Jio पम्प, गांव-कैल – दोपहर 12:00 बजे
3. गांव- नांगली – दोपहर 01:00 बजे
4. गांव- टापू कमालपुर – 02: 15 PM
5. गांव- औधरी – 03:00 PM
6. प्रेस कॉन्फ्रेंस, सतीश तेजली आवास (गांव-तेजली) – 04:00 PM
7. गांव- सुडैल – 5.00 PM