शौक समाचार

इस खबर को सुनें
  1. ­यमुनानगर : वार्ड न 6 की पार्षद प्रीति जौहर के पति  शैलेन्द्र (शालू) जौहर का देहांत हो गया है। शैलेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है उनका आज पूरे रीति रिवाज से दोपहर को संस्कार कर दिया गया तथा उनकी याद में एक शोक सभा का आयोजन 12 दिसंबर को कर्ण रिजोट में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य गिरीश्वरी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव नितिन कपूर ने बताया कि शैलेंद्र एक नेक इंसान थे तथा हंसमुख और मिलनसार थे। अग्रवाल युवा मंच के जिला अध्यक्ष आशीष मित्तल ने भी शैलेंद जोहर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।यमुना टाइम्स परिवार दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है और प्रभु से प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें अपने चरणों मे जगह दे। ॐ शांति😢😢😢

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे