कांग्रेस पर बरसे उत्तराखंड के सीएम धामी

इस खबर को सुनें

 

कांग्रेस के 60 सालों की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी ने 6 गुणा अधिक काम किया है : पुष्कर सिंह धामी

* हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में, खिलेंगे 10 के 10 कमल : धामी

उतराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने बंतो कटारिया और नवीन जिंदल के समर्थन में मांगे वोट

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर, 16 मई ( राकेश भारतीय ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में कांग्रेस के 60 सालों की तुलना में 6 गुणा अधिक काम किया है। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है और हरियाणा के अंदर 10 के 10 कमल खिलेंगे। श्री धामी गुरुवार को यमुनानगर में अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया और कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

श्री धामी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों की कभी हितैषी नहीं हो सकती। कांग्रेस किसानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने में लगी है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की इच्छा को कभी पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग ना देश और ना ही धर्म का सम्मान करते हैं। भगवान श्री राम को काल्पिनिक बोलते हैं। सनातन धर्म का अपमान करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। राम मंदिर कांग्रेस के लोगों को बेकार नजर आ

है।
श्री धामी ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उनको सशक्त करने का काम किया है। गरीबों को पक्के मकान, हर घर नल से जल, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। श्री धामी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर मोदी के संकल्प को मजबूत करें।

 


श्री धामी ने कहा कि समान नागरिकता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पूरे देश में समान नागरिकता कानून को लागू करने का वादा किया है। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना रूके, बिना थके एक पल भी विश्राम लिये बिना लगातार काम किया है। 10. सालों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया और सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। आज हर भारतीय को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है।

 


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले का भारत आपने देखा है और 2014 के बाद का भारत आप सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए 25 मई को एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर बंतो कटारिया को प्रचंड बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजें।
अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही फैसला करती है कि कौन सी पार्टी देश हित में है और कौन देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के लोकप्रिय नेता हैं। श्रीमती कटारिया ने लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंबाला पहुंचकर मोदी जी का स्वागत करें।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को रिकॉर्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग मोदी की नीतियों से खुश है और 25 मई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पूरे क्षेत्र में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर दिल्ली भेजने को भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

 


इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड में राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, भाजपा जिला राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, उत्तराखंड समाज एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण जुयाल, उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ट , भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, प्रधान जगदीश बब्बर, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, विभोर पहुजा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी के अलावा उत्तराखंड समाज के के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे