यमुनानगर में गरजे कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

इस खबर को सुनें
केंद्र में इसबार मोदी सरकार नहीं आएगी, मैं दावे के साथ कहता हूं- खड़गे
10 साल झूठ बोलने के अलावा मोदी ने नहीं किया कोई काम- खड़गे
बाबा साहेब के संविधान और लाखों शहादतों से मिले लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी- खड़गे
हरियाणा से होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ- हुड्डा
संविधान को खत्म कर चीन और रुस की तरह एक पार्टी का राज स्थापित करना चाहते हैं मोदी- उदयभान
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर, 21 मईः ( राकेश भारतीय )कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि इसबार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आएगी। खड़गे आज जगाधरी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उनका हरियाणा में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने स्वागत किया। खड़गे के मंच पर पहुंचने पर हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गगनचुंभी जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण मुलाना और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता समेत पार्टी के तमाम लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
सबसे पहले खड़गे समेत मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली दी और नमन किया।
इसके बाद खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की जनता के लिए 25 तारीख सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि किसानों पर लाठी-गोलियां बरसाने वाली, युवाओं को बेरोजागार बनाने वाली और संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का मौका है। हरियाणा के सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। लेकिन बीजेपी उनपर भर्ती नहीं करना चाहती। कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस ये काम करेगी। साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म करके फिर से पक्के फौजी भर्ती किए जाएंगे।
खड़गे ने तथ्य और आंकड़ों के साथ भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने काला धन वापस लाने, सब के खाते में 15 लाख रुपए डालने, सौ स्मार्ट सिटी बनाने, बुलेट ट्रेन चलाने, किसानों के आय डबल करने, हर गरीब को पक्का मकान देने और अच्छे दिन लाने जैसे अनगिनत वादे किए, जो झूठ साबित हुए। लेकिन अब मोदी का सच देश के सामने उजागर हो चुका है। हार सामने देख प्रधानमंत्री बौखला गए हैं और कांग्रेस मेनिफेस्टो के बारे में आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।
­
सच्चाई यह है कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो केंद्र में युवाओं को 30 लाख पक्की नौकरियां देने का वादा करता है। मेनिफेस्टो में किसानों को एमएसपी की गारंटी, उनकी कर्जमाफी, युवाओं को एक लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप, महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत एक लाख रुपया देने, के ऐलान किए गए हैं। साथ ही कांग्रेस का वादा किया है कि यूपीए सरकार में बने ‘भोजन के अधिकार कानून’ के तहत गरीबों को मिलने वाले 5 किलो राशन के कोटे को बढ़ाकर 10 किलो किया जाएगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के दिए संविधान और लाखों शहीदों की कुर्बानियों से मिले के बाद मिले लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। येह वो संविधान है, जिसने किसान, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों को समानता व वोट का अधिकार दिया। इसी संविधान की बदौलत देश का कोई भी गरीब व वंचित वर्ग से संबंध रखने वाला व्यक्ति पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मेयर, मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। बाबासाहेब और पंडित नेहरू ने देश के प्रत्येक युवा को अपनी सरकार चुनने के लिए वोट का अधिकार दिया। स्वर्गीय राजीव गांधी ने वोटिंग की आयु 21 से घटकर 18 साल की। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया, जिसके चलते आज महिलाएं, दलित और पिछड़े गांव के मुखिया बनते हैं और सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी की शुरुआत करते हैं।
अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भरोसा दिलाया की हरियाणा से बीजेपी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि अंबाला एतिहासिक इलाका है, जहां से 1857 की क्रांति की चिंगारी शुरू हुई थी। यहां का मतदाता इसबार चुनाव में भी बदलाव की क्रांति करने जा रहा है। हरियाणा के हालात बदलने के लिए यह बदलाव जरूरी है। क्योंकि कांग्रेस कार्यकाल में 2014 तक जो प्रदेश विकास के हर पैमाने में देश का नंबर वन राज्य था। आज बेरोजगारी, मंहगाई, अपराध, भ्रष्टाचार और हर वर्ग पर अत्याचार के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जगाधरी में कई बड़े, मध्यम और छोटे उद्योग स्थापित हुए, जिनपर बीजेपी की नीतियों के चलते ताला लग गया। आज पूरे हरियाणा का यहीं हाल है। कामधंधे चौपट हैं और बेरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। इसीलिए हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है।
रैली को संबोधित करते हुए चौधरी उदयभान ने कहा कि मोदी देश में रुस और चीन की तरह एकतंत्र और एक पार्टी का राज स्थापित करना चाहते हैं। बाबा साहेब ने देश को सुचारू रुप से चालने के लिए सैंवधानिक संस्थाएं बनाईं थी। लेकिन बीजेपी ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और न्यायपालिका समेत तमाम स्वतंत्र संस्थाओं को अपने अधीन लेना चाहती है। बीजेपी संविधान द्वारा नागरिकों को मिले अधिकारों को छिनना चाहती है। इसीलिए उसकी तरफ से 400 पार का नारा दिया गया, जिसकी जनता ने हवा निकाल दी। चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में क्रांतिकारी घोषणापत्र जारी किया है। ये घोषणापत्र पढ़ने के बाद सभी लोग कांग्रेस को वोट देंगे। जहां-जहां ये घोषणापत्र पहुंचेगा बीजेपी का सूपड़ा साफ होता जाएगा।
फोटो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लड़के का स्वागत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उपस्थित जनसंभव
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे