पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की हुई बैठक

इस खबर को सुनें
भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ
 संगठनात्मक व पंचायत चुनाव विषय पर की गई चर्चा यह जानकारी दी जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( राकेश भारतीय )
भाजपा जिला पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में किया गया,भाजपा जिला प्रभारी सरस्वती हेरीटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भाजपा जिला यमुनानगर के सभी 13 मंडलों के प्रभारियों से उनके मंडल में हो रहे कार्यों की जानकारी ली व सभी मंडल प्रभारियों को कहा कि वह अपने अपने मंडल में लगातार सक्रिय रहे और बूथ स्तर तक जाकर पन्ना प्रमुख,त्रिदेव ,शक्ति केंद्र प्रमुख ,मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें आयोजित करते रहे व उन्हें लगातार नई नई योजनाओं नीतियों से अवगत कराते रहें,मंडल प्रभारी हर 15 दिन में अपने अपने मंडल में प्रवास करें,भाजपा जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम अवश्य सुने और उस को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ बैठकर अपने बूथ पर सुने व सोशल मीडिया पर उसको शेयर अवश्य करें,जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने बताया कि आगमी आने वाले समय में  हरियाणा प्रदेश में पंचायती चुनाव होने वाले हैं उसके लिए भाजपा संगठन अपनी तैयारियां रखें ,सढ़ौरा नगरपालिका में
­
चेयरपर्सन पद व पार्षद पदो पर मिली जीत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी ,बैठक में धूमनसिंह किरमिच की माता जी के आक्समिक निधन होने पर मौन रखकर उन्हें श्रद्दांजलि दी गई,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
­

राजेश सपरा जिला प्रधान
ने बैठक में 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भाजपा जिला यमुनानगर द्वारा की गई गतिविधियों व कार्यो की विस्तृत रूप से
कवँरपाल शिक्षा मंत्री जानकारी दी,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने  कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर की जिस भी कार्य के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी वह कार्य तुरन्त प्रभाव से किया जाएगा,जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सढौरा में मिली जीत भाजपा संगठन की जीत है,सभी कार्यकर्ता ,पदाधिकारी भाजपा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से
घनश्याम दास विधायक
हिस्सा लें,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर  उन्हें नमन करते हुए भाजपा जिला यमुनानगर ने लगभग 11हजार पौधे लगाए,जिला यमुनानगर में भाजपा का मजबूत संगठन है
मदन चौहान मेयर
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,नगर निगम मेयर मदन चौहान ,भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,प्रदेश सह प्रवक्ता भारतभूषण जुआल,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,चेयरमैन रामनिवास गर्ग,
राम निवास गर्ग चेयरमैन
सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जिला उपाध्यक्ष रामपाल शाहजहांपुर,एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनित बिंदल, उपाध्यक्ष नितीन कपूर, जिलाआईटी प्रभारी आदित्य चावला,जिला उपाध्यक्ष विजय बब्बर,डिप्टी मेयर रानी कालडा,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान,सह मीडिया प्रभारी कीमतपाल चोपड़ा, पार्षद ऊषा रानी,शिवराम,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाताराम,प्रदेश सहसंयोजक रोचक गर्ग,विक्रम हड़तान,जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला बख्शी, जगदीश बब्बर,इरफान, जोनी राणा, राहुल गढी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे