Upsc: हरियाणा के गावँ के बच्चों ने मचाया धमाल

इस खबर को सुनें

UPSC रिजल्ट :हरियाणा से 13 का आया लिस्ट में नाम; अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े

यमुना टाइम्स ब्यूरो
चंडीगढ़:संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) के सोमवार को घोषित नतीजों में हरियाणा के 13 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इनमें 8 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए UPSC ने 685 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें 244 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग से जुड़े हैं।
320 से 34वें रैंक पर शाश्वत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के पैंतावास खुर्द गांव के शाश्वत सांगवान ने 34वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले भी वे परीक्षा पास कर चुके थे, लेकिन तब उनका रैंक 320 वां रहा था। अब बेटे की सफलता पर परिवार फूला नहीं समा रहा है। शाश्वत सांगवान के पिता सतीश व मां ललिता एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं और दिल्ली में क्लीनिक चलाते हैं।
सोनीपत की 4 बेटियों ने मारी बाजी
UPSC रिजलट में इस बार भी सोनीपत का डंका बजा है। यहां की 4 होनहार बेटियों प्रतिभा दहिया,निधि, उत्तम और गरिमा गर्ग UPSC में झंडे गाड़ने वाले हरियाणा के युवाओं में शामिल है। प्रतिभा दहिया को 55 वां रैंक मिला है। परिवार में उनकी सफलता के बाद उत्साह है। प्रतिभा दहिया खरखौदा रोड पर आने वाले गांव झरोठ की रहने वाली है।
सोनीपत के रोहणा गांव की बेटी गरिमा गर्ग ने 220वां रैंक हासिल किया है। गरिमा गर्ग अभी परिवार सहित सोनीपत की गुड़ मंडी में रहती हैं। सोनीपत की ही निधि ने 524वां रैंक हासिल किया है। निधि का परिवार सोनीपत सेक्टर 23 में रहता है। सोनीपत उत्तम ने यूपीएससी मैं 121 वां रैंक हासिल किया है।
कनिका ने किया बहादुरगढ़ का नाम रोशन
UPSC में तीन बार नाकाम रह चुकी बहादुरगढ की कनिका राठी की मेहनत इस बार रंग लाई है। सोमवार को घोषित रिजल्ट में उनका 64वां रैंक है। कनिका मूल रूप से गांव खरड़ की रहने वाली है और वर्तमान में परिवार के साथ बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में रह रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों का दबदबा
UPSC में चयनित होने वालों में महेंद्रगढ के नारनौल के कारोता गांव के इशू 81वे रैंक पर रहे हैं। हिसार के नारनौंद की सोनिया कटारिया115वें, झज्जर जिले के गांव सेहलंगा बेटी मुस्कान डागर पहले प्रयास में 471 वें रैंक पर रही है। इसी प्रकार रोहतक के पुलकित बल्हारा ने 65वां रैंक लेकर जिले के नाम रोशन किया है। पुलकित का परिवार रोहतक के सेक्टर में 3 में रहता है और मूल रूप से गांव बहुअकबरपूर के रहने वाले हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे