जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज

इस खबर को सुनें

9 दिसंबर को झज्जर में जेजेपी की ‘जन सरोकार दिवस’ रैली होगी ऐतिहासिक – डॉ अजय चौटाला

यमुनानगर में रैली का न्योता देने पहुंचे जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर ( राकेश भारतीय) जान नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 9 दिसम्बर को झज्जर में पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस को जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें यमुनानगर जिले से रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

वीरवार को डॉ. चौटाला यहां जेजेपी द्वारा आयोजित पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। अजय चौटाला ने रैली का न्योता देते हुए कहा कि रैली को लेकर पार्टी संगठन में जिला के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गई है।

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें निरंतर पूरा किया जा रहा है और जेजेपी के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास और अधिक बढ़ा है। डॉ. चौटाला ने कहा कि जेजेपी का इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने झज्जर जिले को चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि बताया और कहा कि 9 दिसंबर को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित जेजेपी की जन सरोकार दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। प्रदेश स्तरीय इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या मं लोग शिरकत करेंगे।

अजय सिंह ने कहा कि जेजेपी चौ. देवीलाल के दिखाए राह पर निरंतर आगे बढ़ रही है और प्रदेश के विकास व आमजन के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार का हक दिलाने के लिए कानून बनाना, पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करके ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, अपने वादे अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करके महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाना आदि है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात एक करते हुए रैली की तैयारियों में जुट जाएं।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी,जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, डॉ रणधीर चीका, मास्टर राजकुमार सैनी, कुसुम शेरवाल, गुरविंदर तेजली डा जरनैल पंजेटा, मकसुद अली ,इंतजार अली, कमल चमरोडी, , दमन शर्मा, महेंद्र आर्य, संजीव संधू, जोगिंदर राणा, शैलेश त्यागी, मांगेराम, मोहन लाल,इन्द्रजीत शर्मा सुभाष सैनी,रवि चौधरी, राकी सांगवान ,रामचन्द्र सनखेडा,गुरमेल सिंह,बलजिंदर सनखेडा,अशोक खदरी ,आशीष ताजकपुर, संदीप संधु ,आँसू पंडित ,अमन बड़ेडी ,भुपेंद्र जयरामपुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे