हरियाणा के सीएम आज यमुनानगर में

इस खबर को सुनें
  • यमुना टाइम्स ब्यूरो
    यमुनानगर (राकेश भारतीय): प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज यमुनानगर पहुंचेंगे जहां वह निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।
  • I
    जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दोपहर बाद जगाधरी में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और सीधे समाजसेवी भूपेंद्र सिंह जौहर के निधन का शोक जताने उनके परिजनों से मिलने और सान्तवना देने उनके घर जायेगे।मुख्यमंत्री इसके बाद जगाधरी के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शहर की समस्याओं व अन्य समस्याओं को जानेंगे । कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के उपरांत वह जगाधरी निवासी अमर सिंह नंदगढ़ की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री दोपहर से पूर्व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी जिले के अधिकारियों से रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री एक दो निजी कार्यकर्मो में आ रहे हैं लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता भले ही वह साधारण कार्यकर्ता हो, मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री अपने समय का हमेशा सदुपयोग करते हैं और इसलिए वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होकर शहर की समस्याओं को जानने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे