सीएम ही नहीं ,डिप्टी सीएम भी आज यमुनानगर में

इस खबर को सुनें

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आज यमुनानगर में रहने वाले हैं।

 


जी हां, हरियाणा की राजनीति के दो दिग्गज और सत्तारूढ़ भाजपा जजपा गठबंधन के दोनों कप्तान आज यमुनानगर में रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे वही, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुस्तफाबाद में वह कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।


जजपा नेता एवं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रेस प्रवक्ता ओपी लाठर और पार्टी के जिला प्रधान ,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने बताया कि दुष्यंत चौटाला दोपहर पश्चात यमुनानगर के मुस्तफाबाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर राजकुमार सैनी की पोती की शादी में शामिल होने आएंगे।

उन्होंने बताया कि दुष्यंत कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पार्टी नेताओ ने कहा कि दुष्यंत चौटाला जहां प्रतिदिन अपने निवास पर प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुनते हैं वहीं समय-समय पर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेने के साथ-साथ उनकी समस्याएं सुनते हैं क्योंकि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी और संगठन के रीड की हड्डी होते हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे