कमला वर्मा आज होंगी पंचतत्व में विलीन

इस खबर को सुनें

आज यमुना किनारे 11:00 बजे पंचतत्व में विलीन होगा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का पार्थिव शरीर

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( राकेश भारतीय) पूर्व मंत्री और यमुनानगर की शेरनी के नाम से विख्यात भाजपा नेत्री डॉ कमला वर्मा का पार्थिव शरीर आज 11:00 बजे पंचतत्व में विलीन होगा।
प्रदेश की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय डॉ कमला वर्मा के पुत्र समाजसेवी राजन वर्मा ने बताया कि डॉक्टर कमला वर्मा के पार्थिव शरीर को यमुना घाट सिटी सेंटर के नजदीक स्थित श्मशान घाट पर 11:00 बजे पंचतत्व में विलीन किया जाएगा । बता दें कि डॉक्टर कमला वर्मा का ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा था । कल देर शाम उनका निधन हो गया था उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपना शोक व्यक्त किया था। शोक प्रकट करने का क्रम आज भी जारी रहा किसान नेता सतपाल कौशिक, यमुना नगर विधानसभा से जजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश त्यागी, ट्रस्ट श्री बालाजी अंजनी हनुमान मंदिर की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एल शर्मा, राजीव शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी नेता महेंद्र कुमार मित्तल, आशीष मित्तल और संजय मित्तल ने भी डॉक्टर कमला वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ग्रामीण विकास परिषद के जिला अध्यक्ष धीरज मल्होत्रा एवं संरक्षक चंद्रमोहनी मल्होत्रा ने कमला वर्मा को बेहतरीन राजनेता बताते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। भाजपा के गिरीश पुरी, डॉक्टर हर्षवर्धन शर्मा, रोचक गर्ग डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग और जननायक जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंतजार अली ने डॉक्टर कमला वर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे