मुख्यमंत्री ने कश्मीरी बच्चों का किया स्वागत

इस खबर को सुनें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कृष्ण कश्यप संगम समारोह में की शिरकत

*कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*

देश के हर कोने से आए कश्मीरी भाई बहनों का हार्दिक अभिनंदन

 

यह कार्यक्रम उस सांस्कृतिक धरा का प्रतीक है जिसने जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोया है

इस कार्यक्रम का नाम कृष्ण कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र रखा गया

इस भव्य आध्यात्मिक जागरण में कृष्ण, कश्यप, कर्म, कुरुक्षेत्र और कश्मीर एक साथ आ रहे हैं

इसी पवित्र स्थल से गीता की अमृतवाणी पूरे विश्व में एक प्रकाश के रूप में फैल रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान चलाया

विभिन्न राज्य अपनी संस्कृति, रीति रिवाज, परंपराओं, संगीत, भाषा और खान-पान का आदान-प्रदान इन कार्यक्रमों के माध्यम से करते हैं

हरियाणा में लगभग 2 लाख कश्मीरी भाई बहन रहते हैं

अपनी जन्मभूमि से बिछड़ने का दर्द सहन करते हुए हरियाणा के विकास में आप लोगों ने दिया महत्वपूर्ण योगदान- मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र और कश्मीर दोनों ही हमें इतिहास और संस्कृति की पहचान से जोड़ते हैं

धर्म और कर्म की भूमि कुरुक्षेत्र और कश्मीर सदियों पुराने संबंध है

आज का यह कार्यक्रम उन संबंधों को फिर से जागृत करेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास- मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाकर अखंड भारत बनाने का किया काम

कश्मीर घाटी को दुनिया के सबसे उंचे रेलवे पुल चेनाब रेलवे ब्रिज से पूरे देश को जोड़ने का काम भी किया गया

हरियाणा में कश्मीरी हिंदू परिवारों के बेहतर जीवन यापन के लिए सरकार निरंतर कर रही है प्रयास

हरियाणा के शैक्षणिक संस्थानों में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के बच्चों के लिए की गई आरक्षण की व्यवस्था

पंचकूला, गुरुग्राम और कश्मीरी हेरिटेज के संरक्षण हेतु परियोजनाएं विचाराधीन है

आज सम्मानित हुई विभूतियों को विशेष बधाई आपकी उपलब्धियां पर हमें गर्व- मुख्यमंत्री

  1. कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा के इस दिव्य आयोजन के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे