ब्रेकिंग न्यूज
यमुनानगर
रादौर में हुई कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर बोले कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर।
जनता में कोई आक्रोश नहीं है आक्रोश कांग्रेस के अंदर है।
10 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है।
जनता भाजपा की नीतियों से खुश है।
कांग्रेस जिस प्रकार से चार उपमुख्यमंत्री बनाने और ऐसी कई घोषणाएं कर रही है।
इन सब से कांग्रेस की हताशा झलकती है।
भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
कांग्रेस ने अपने राज में पूरे प्रदेश और यमुनानगर जिले की अनदेखी की।
जनता वो सब अभी तक भूली ही नहीं है।
2.कांग्रेस राज से 10 गुना ज्यादा मुआवजा हमने किसानों को दिया।
कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में 1100 करोड़ का मुआवजा किसानों को दिया।
हमारी सरकार 9साल के कार्यकाल में 11 हज़ार करोड़ का मुआवजा किसानों को अब तक दे चुकी है।
किसान समृद्धि योजना ,भावांतर भरपाई योजना जैसी योजनाएं किसानों के हित के लिए चलाई गई।
करनाल में होने वाला अंत्योदय सम्मेलन होगा एक सफल कार्यक्रम।
भाजपा ने हर अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया।