2024 में इंडियन नेशनल लोकदल दोहराएंगी 1987 का‌ इतिहास: अभय चौटाला

इस खबर को सुनें
जेजेपी जिला प्रधान ने थामा इनैलो का दामन
 भाजपा, जेजेपी की सरकार को एक क्षण भी नहीं देखना चाहती प्रदेश की जनता
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( राकेश भारतीय) प्रदेश की जनता भाजपा जेजेपी सरकार को एक क्षण के लिए भी नहीं देखना चाहती तथा आने वाले चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल 1987 का इतिहास दोहराएगी।
उक्त शब्द इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने नगर के निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे । वह 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर कैथल में होने जा रहे सम्मान दिवस  समारोह न्योता देने के लिए आए थे। प्रीति देर शाम यमुनानगर पहुंचे अभी चौटाला ने दावा किया कि समारोह में इंडिया गठबंधन के कई साथी शामिल होंगे। प्रदेश की जनता भाजपा जेजेपी की सरकार को अब एक क्षण भी देखना नहीं चाहती।
अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कि भाजपा से सांठगांठ है यही कारण है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी तक नूंह हिंसा पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का जनाधार प्रदेश में शून्य हुआ है, इसी कारण प्रदेश से भाग कर राजस्थान में करनी पड़ रही है जेजेपी को रैली।
अभय चौटाला ने कहा कि देश एवं प्रदेश में परिवर्तन 2024 में अवश्य आएगा, इंडियन नेशनल लोकदल 2024 में 1987 वाला इतिहास दोहराएगी, और एक बार फिर से प्रदेश में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में आमजन की सरकार बनेगी।
मौजूदा सरकार पर बोलते हुए इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि आज प्रदेश के लोग भाजपा एवं जेजेपी की सरकार से दुखी हो चुके हैं और प्रदेश की जनता बड़ी बेसब्री से 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है। इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन यात्रा को मिले भारी जन समर्थन से एक बात तय है कि 2024 में इनेलो की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश से भाजपा जेजेपी की सरकार चली नहीं जाती तब तक परिवर्तन यात्रा जारी रहेगी। अभय सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव आने से पहले जननायक जनता पार्टी के सभी लोग इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के लिए काम कर रहा है। विधानसभा में केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही है जो आम जनता के मुद्दे उठाती है लेकिन मजबूत विपक्ष होते हुए भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर बार सरकार को बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की दशा यह है कि अगर कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर इकट्ठे हो जाएं तो संभवत वही आपस में भिड़ पड़े और अगले दिन अखबारों की सुर्खियों में कांग्रेसियों पर 302 और 307 के मुकदमे दर्ज होने की खबर छपे।
अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि गत वर्ष फतेहाबाद में हुई ‌सम्मान दिवस रैली में यमुनानगर से 1500 के लगभग वाहान पहुंचे थे, और इस बार वह उम्मीद करते हैं कि यमुनानगर से 3000 से अधिक वाहन पहुंचेंगे। इस बात पर मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक दिलबाग सिंह पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, वरिष्ठ इनेलो पदाधिकारी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ ऊपर उठकर अभय सिंह चौटाला को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कैथल में होने जा रही सामान दिवस रैली में यमुनानगर से 3500 से अधिक वाहान पहुंचेंगे।
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी की महिला जिला प्रधान बलविंदर कौर अपने सैकड़ो समर्थको सहित इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुई।
बॉक्स
परिवर्तन लाना है, हरियाणा को बचाना है
इनेलो महासचिव ने इनेलो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को एक नया नारा दिया, परिवर्तन लाना है,
हरियाणा को बचाना है। उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं नेताओं एवं पदाधिकारी से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली 25 सितंबर को सामान दिवस रैली में जो भी कार्यकर्ता आए तो रास्ते में पढ़ने वाले सभी गांवों, कस्बों एवं शहरों से गुजरते वक्त वह एक नारा अवश्य लगाएं, परिवर्तन लाना है, हरियाणा को बचाना है।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे