नशे से दूर रहें युवा : अभिषेक

इस खबर को सुनें

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर (पवन शर्मा)यमुनानगर से जननायक जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के हलका प्रधान अभिषेक सांगवान का यह कहना है की आने वाले मई के महीने में वह अपने खेल प्रकोष्ठ के सभी साथियों के साथ यमुनानगर के अंदर जितनी भी जिम है वहां जाकर दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार  की नीतियों से अवगत कराएंगे और आज का युवा देश का भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना बड़े बुजुर्गों का आदर करना अपनी अच्छी सेहत को कैसे बरकरार रखा जाए इन सब बातों से अवगत कराएंगे !

 

 

! नशे को युवा पीढ़ी छोड़ नहीं पा रही है कुछ इस तरह के मूल मंत्र हैं जिनसे नशे को छुड़ाया जा सकता है जोकि युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्ते पर चल रही है, अच्छा जीवन जीने के कई प्रकार के मूल मंत्र होते हैं और इसी प्रकार से नशे को कैसे छोड़ा जाए ऐसा भी एक मूल मंत्र और एक मोटिवेशन के उदाहरण से वह युवा साथियों को अवगत कराएंगे जिससे कि युवा पीढ़ी 100% नशे को छोड़कर सही रास्ते पर जरूर आएगी ऐसा कहना है अभिषेक सांगवान जी का !! अभिषेक सांगवान  जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रॉकी सांगवान के छोटे भाई हैं!!

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे