
शहीदी दिवस पर पत्रकारों ने करवाया सुखमणी साहब का पाठ
यमुनानगर ( विनय) प्रेस क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट यमुनानगर की ओर से सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे के शहीदी दिवस पर जिला मीडिया सेंटर में पूरी मर्यादा के साथ सुखमनी साहिब का पाठ कराया। इसके बाद लंगर का सभी ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर सुखमनी साहिब का पाठ किया और गुरू गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादे के इतिहास को भी जाना। प्रेस क्लब ऑफ यमुनानगर के प्रधान प्रभजोत सिंह (लकी) ने बताया कि पत्रकारों को अपनी लेखनी के अलावा समाज के हर क्षेत्र में अपना सहयोग देना चाहिए।


रजनी सोनी, तिलक भारद्वाज,सुनील पटपटिया ,जगजीत सिंह ,परवेज खान,राजीव मेहता,राजीव जोली,दिनेश, राहुल सहजवानी, सरबजीत बाबा, रामरतन, रविंद्र मेहता, कुलभूषण सैनी, कुलवंत, विनोद धीमान, कपिल सहगल, सुनील कुमार,अंशु अरोड़ा, हरमिंदर सिंह, सहित बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार शामिल रहे।