जेजेपी ने किया अपने संगठन में विस्तार

इस खबर को सुनें

– जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार
– जेजेपी ने 11 पदाधिकारियों की नियुक्त

यमुना टाइम्स ब्यूरो

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 11 पदाधिकारियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा पानीपत निवासी राम अवतार और पूर्व हलका प्रधान पानीपत ग्रामीण कुलदीप को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं।

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में जींद निवासी कृष्णा भड़ाना को प्रदेश उपाध्यक्ष और सोनीपत निवासी सरोज बेनीवाल को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। पार्टी के किसान प्रकोष्ठ में भिवानी निवासी सुरेंद्र किलका को प्रदेश महासचिव, फरीदाबाद निवासी सुरेंद्र अत्री को प्रदेश सचिव और सत्यवान हुमायूंपुर को रोहतक का किसान सेल का जिला अध्यक्ष बनाया हैं।

जेजेपी एससी प्रकोष्ठ में झज्जर निवासी एडवोकेट सतबीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष और जींद निवासी डॉ. रणबीर सिंह ढाठरथ को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी हैं। पार्टी के यूएलबी प्रकोष्ठ में सोनीपत निवासी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अरुण अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ में गुरूग्राम निवासी अशोक यादव प्रदेश सचिव होंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे